बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र में कतर्नियाघाट के जंगल में एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में वैन में सवार एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। यह घटना आज सुबह बिछिया वन बैरियर के पास हुई। वैन चफ़रिया स्थित निजी स्कूल बप्पा जी की थी और नेपाल सीमा से सटे जनजाति बहुल क्षेत्रों जैसे बर्दिया, आम्बा, विशुनापुर और फकीरपुरी से बच्चों को स्कूल ले जा रही थी। हादसे में वैन चालक आमिर खान और एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को निजी चिकित्सक के पास इलाज के लिए भर्ती कराया। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घायल बच्चों में अनुज (कक्षा 9), सूर्या (कक्षा 8), आदर्श (कक्षा 9), आदर्श (कक्षा 1), सीता (एलकेजी), रियार्थ (नर्सरी), आर्यन (कक्षा 1), रीना (कक्षा 11), साबरीन (कक्षा 2), कृष (नर्सरी) और अख्तर रज़ा (एलकेजी) शामिल हैं। इनमें से सूर्या को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा, चौकी इंचार्ज मंजेश, दीवान आत्माराम और कांस्टेबल पन्नेलाल यादव के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में भर्ती कराया गया।
सुजौली में स्कूल वैन पलटी, एक दर्जन बच्चे घायल: चालक भी घायल, एक बच्चे की हालत गंभीर – Mihinpurwa Motipur News