सिंदुरिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। ग्राम सभा मुजहना बुजुर्ग निवासी अमरजीत पटेल पुत्र राजू पटेल 30 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 3 बजे बाइक से मुजहना बुजुर्ग से सिंदुरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही गाड़ी संख्या UP56 AD 6704 ने उनकी बाइक UP56 AW 4559 में जोरदार टक्कर मार दी। वाहन को ग्राम सभा सिसवनिया निवासी जगन प्रसाद चला रहे थे। हादसे में अमरजीत पटेल के दाहिने पैर की उंगली में गंभीर चोट आई, साथ ही पैर में फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद घायल ने सिंदुरिया थाने में तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है और मामले की विधिक जांच की जा रही है।
तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर: हादसे में पैर में फ्रैक्चर, सिंदुरिया पुलिस ने केस दर्ज किया – Mohanpur(Nichlaul) News