सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत बनगाईनानकार निवासी सुनील कुमार पुत्र जादू यादव को उनके साहसिक और विशिष्ट कार्य के लिए गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान गौरा घाट पर डूबते युवक विनोद कुमार को 3 अक्टूबर को पुल से छलांग लगाकर बचाने के लिए दिया गया। सुनील कुमार देशभर से चयनित 150 ‘आपदा मित्रों’ में शामिल थे। इस साहसिक कार्य के लिए उन्हें राजधानी दिल्ली बुलाया गया था। 25 जनवरी को सभी सम्मानित आपदा मित्रों को राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित किया गया, जहां उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति के साथ समूह फोटो खिंचवाई और जलपान किया। अगले दिन, 26 जनवरी को, सुनील कुमार ने गणतंत्र दिवस परेड में एनडीएमए के साथ भाग लिया। इसी दिन सुषमा भवन में गृह मंत्रालय द्वारा सभी आपदा मित्रों का सम्मान किया गया, जहां गृह राज्य मंत्री ने उनसे संवाद कर उनके अनुभव जाने। सुनील कुमार के इस प्रयास ने सिद्धार्थनगर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनके कार्य पर जिले के लोगों ने गर्व और खुशी व्यक्त की है। अधिकारियों ने भी इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरव का विषय बताया और कहा कि आपदा मित्र किसी भी आपदा में प्रथम प्रतिउत्तरकर्ता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। देशभर से चुने गए 150 आपदा मित्रों में महिलाओं की श्रेणी में वाराणसी की कंचन गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। आपदा मित्रों का यह राष्ट्रीय सम्मान न केवल उनके साहस और तत्परता को मान्यता देता है, बल्कि समाज में दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनता है।
सिद्धार्थनगर के सुनील कुमार को राष्ट्रीय सम्मान:डूबते युवक को बचाने पर गृह मंत्रालय ने किया सम्मानित