बिशनपुर-गोपियापार मार्ग जर्जर,:राहगीर गहरे गड्ढों से परेशान, दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा

7
Advertisement

बिशनपुर से गोपियापार को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और टूटी हुई सतह के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस जर्जर मार्ग पर आए दिन वाहन फिसलने और दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है। स्थानीय राहगीरों ने बताया कि स्कूली बच्चे, किसान और आम नागरिक प्रतिदिन इसी मार्ग से गुजरते हैं, जिससे उनका सफर जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय निवासी कल्लू यादव, विजय कुमार मौर्य और सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सड़क की खराब हालत के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। विशेषकर बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो किसी बड़ी दुर्घटना का खतरा बना रहेगा।

यहां भी पढ़े:  जमुनहा पीएचसी मार्ग जर्जर:मरीजों और एंबुलेंस को आवागमन में हो रही परेशानी
Advertisement