डुमरियागंज में जमौता-मनोहरापुर मार्ग जर्जर:ग्रामीणों और राहगीर परेशान, आवागमन में हो रही परेशानी

6
Advertisement

बयारा, डुमरियागंज। डुमरियागंज विकास खंड के ग्राम जमौता से मनोहरापुर जाने वाला लगभग एक किलोमीटर लंबा मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण संपर्क मार्ग की खराब स्थिति के कारण लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। टूटी सड़कों पर साइकिल और बाइक सवारों को विशेष दिक्कतें आ रही हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं और लोग चोटिल हो जाते हैं। जमौता के लोगों को बेवा जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करना पड़ता है। सड़क की बदहाली के कारण राहगीर इस रास्ते से गुजरने में कतराते हैं। गांव के राम नरेश, जमील अहमद, इंतेज़ार, मुस्ताक, राधे श्याम, परसू राम और महेश सहित कई ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
Advertisement