जनपद बहराइच के विकासखंड फखरपुर क्षेत्र स्थित गजाधरपुर धाम में पावन माघ मेले का शुभारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर 28 जनवरी 2026 को एक विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। गजाधरपुर धाम में श्री शिव मनकामेश्वर, श्री राम-जानकी एवं हनुमान मंदिर स्थित है, जो क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। इन दिनों माघ मेले की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। यह माघ मेला धाम के संस्थापक, परम श्रद्धेय श्री अनंत विभूषित श्री राम किशोर दास जी महाराज परमहंस के सान्निध्य में आयोजित किया जा रहा है। कलश यात्रा में दूर-दराज़ से आई हुई श्रद्धालु महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण कर शामिल होंगी। वे अपनी मनोकामनाओं के साथ इस यात्रा का हिस्सा बनेंगी। यह यात्रा गजाधरपुर धाम से शुरू होकर पारले झुगरी स्थित सरयू नदी तट तक जाएगी। वहाँ श्रद्धालु पवित्र सरयू जल भरकर वापस गजाधरपुर धाम लौटेंगे। यात्रा मार्ग में भजन-कीर्तन, जयकारों और धार्मिक उत्साह का वातावरण रहेगा। यह माघ मेला केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को भी सुदृढ़ करता है।
गजाधरपुर धाम में कल निकलेगी कलश यात्रा: सरयू तट से जल लेकर लौटेंगे श्रद्धालु – Majha Dariyaburd(Nanpara) News