प्रशिक्षण का लाभ स्वस्थ समाज निर्माण में करें, BSA: विद्यालय प्रबंध समिति के जनपद स्तरीय प्रशिक्षण में दिया संदेश – Payagpur News

4
Advertisement

बहराइच: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) आशीष कुमार सिंह और वित्त एवं लेखा अधिकारी वीरेश कुमार वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर विद्यालय प्रबंध समिति के जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) पयागपुर के सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर BSA आशीष कुमार सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण का लाभ स्वस्थ समाज के निर्माण में करने का आह्वान किया। BSA आशीष कुमार सिंह ने प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे सक्रिय होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने विद्यालय प्रबंध समिति से विद्यालय की सुरक्षा-संरक्षा और बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने में सहयोग लेने पर जोर दिया। वहीं, वित्त एवं लेखा अधिकारी वीरेश कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में विद्यालय प्रबंध समिति से धन के रखरखाव और उसकी सक्रियता पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार मिश्र और श्री प्रकाश ने उपस्थित शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने सक्रिय विद्यालय प्रबंध समिति और प्रभावी विद्यालय प्रबंध समिति के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। यह भी बताया गया कि ये सभी प्रशिक्षित शिक्षक अपने विकासखंड स्तर पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्षों और प्रधानाध्यापकों को भी प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला समन्वयक सामुदायिक आशुतोष सिंह, जिला समन्वयक निर्माण राकेश कुमार सिंह और अतुल सिंह ने किया। प्रशिक्षण में अतुल कुमार त्रिपाठी, सुनील पांडेय, हरीराम यादव, राजकुमार पांडेय, संत कुमार चौबे, राम मूर्ति शुक्ला, कांति सिंह, बृजेंद्र सिंह, प्रदीप त्रिपाठी, राजकिशोर सिंह, अश्विनी कैराती, विजय द्विवेदी और अमित पाठक ने प्रतिभाग किया।
यहां भी पढ़े:  बलरामपुर में धारा-163 लागू:नए साल से 31 मार्च तक शांति व्यवस्था बनाए रखने का आदेश
Advertisement