बस्ती में सड़क दुर्घटना में चार घायल:परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्राएं चपेट में आए

7
Advertisement

बस्ती में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। इनमें एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर किया गया है। पहली घटना परसा-लकड़मंडी मार्ग पर मडरिया के पास हुई। हरैया के बेलाडे शुक्ल निवासी राधिका प्रसाद शुक्ल अपनी बेटी दिव्या को बाइक से मसकनवा परीक्षा दिलाने जा रहे थे। सामने से आ रहे रिधौरा निवासी महेश मौर्य की बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में महेश मौर्य के सिर में चोट लगी, जबकि उनकी मां भी घायल हो गईं। राधिका प्रसाद शुक्ल के दाहिने पैर में चोट आई और उनकी बेटी दिव्या को भी हल्की चोटें आईं। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी परशुरामपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना इसी मार्ग पर अर्जानीपुर के पास हुई। खम्हरिया निवासी वंदना अपने भाई के साथ बाइक से बभनान परीक्षा देने जा रही थीं। उनकी बाइक की दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई, जिसके बाद वे एक चारपहिया वाहन से टकरा गईं। इस हादसे में वंदना के सिर में गंभीर चोट आई। परशुरामपुर सीएचसी में शुरुआती इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया गया।

यहां भी पढ़े:  रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर भंडारा:बालापुर में रोहित कसौधन और उनके सहयोगियों ने किया आयोजन
Advertisement