बहराइच के रूपईडीहा थाने में तैनात 4 आरक्षियों को भ्रष्टाचार के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्रवाई देवीपाटन मंडल के आईजी अमित पाठक के निर्देश पर की गई। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी नानपारा को सौंप दी है। लाइन हाजिर किए गए आरक्षियों में देवेंद्र यादव, अभिषेक धर द्विवेदी, आशीष सिंह और कुलदीप दुबे शामिल हैं। इन पर आरोप है कि उन्होंने एक युवक से पैसे लेकर उसे छोड़ दिया। मामला सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया। सूत्रों के मुताबिक, इन आरक्षियों ने एक कार सवार युवक की गाड़ी से बरामद चांदी को छोड़ने के एवज में पैसे लिए थे। हालांकि, इस मामले में युवक की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। मामले की जानकारी मिलने पर आईजी अमित पाठक ने दो दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक को जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बहराइच में रूपईडीहा थाने के 4 आरक्षी लाइन हाजिर: भ्रष्टाचार का आरोप, एसपी ने जांच CO नानपारा को सौंपी – Bahraich News