बस्ती में स्टेरिंग फेल होने से ट्रक पलटा:मुजफ्फरपुर से पंजाब जा रहा था कबाड़ लदा ट्रक, चार लोग बाल-बाल बचे

5
Advertisement

बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ट्रक स्टेरिंग फेल होने के कारण सड़क किनारे खाई में पलट गया। यह घटना बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर बनवधिया गांव के पास दिन में लगभग 11 बजे हुई। ट्रक मुजफ्फरपुर से कबाड़ लादकर पंजाब जा रहा था। इसमें कुल चार लोग सवार थे। हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। शेष दो लोग, करामत अली (निवासी आयन, थाना भोजपुर, जिला मुरादाबाद) और जाबिर (निवासी मक्खनगंज, थाना भोजपुर, जिला मुरादाबाद) को हल्की चोटें आईं। जिस तरह से ट्रक पलटा, उससे लग रहा था कि कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचेगा। हालांकि, सभी चारों लोग सुरक्षित बच गए।

यहां भी पढ़े:  बस्ती: रूधौली पुलिस ने कस्बे में पैदल गश्त की..अपराध नियंत्रण के लिए संदिग्धों पर रखी कड़ी नजर
Advertisement