श्रावस्ती में जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके तत्काल निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनता दर्शन में कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जो विभिन्न विभागों से संबंधित थीं। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों का तुरंत निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यालयों में प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें। साथ ही, यह भी सुनिश्चित करें कि प्राप्त समस्याओं का समय-सीमा के भीतर निस्तारण हो।











































