बलरामपुर में जामिया मोइनिया का 19वां सालाना जलसा संपन्न हो गया है। इस अवसर पर दीनी तालीम हासिल करने वाली कुल 136 छात्राओं को सनद और रिदा (दुपट्टा) प्रदान कर सम्मानित किया गया। जलसे में 15 मुफ़्तिया, 41 फ़ाज़िला और 80 कारिया को सम्मानित किया गया। छात्राओं को रिदा प्रदान कर सम्मानित करने वाली प्रमुख हस्तियों में मुफ़्तिया सायस्ता खातून (बलिया), मुफ़्तिया सादिका नाज़ (फ़ैज़ाबाद), मुफ़्तिया नूर सबा सिद्दीकी (जौनपुर), मोहतरमा नाहिद फ़ातिमा (उतरौला), अमीना (मुंबई) और मोहतरमा शमीमा (फ़ैज़ाबाद) शामिल थीं। सम्मान समारोह की अध्यक्षता हाजी मुजीबुल्लाह ने की। इस अवसर पर अलखैर गुलाम नबी नूरी, डायरेक्टर अता मोहम्मद मिबाही और प्रधानाचार्य एस.एल. शुक्ला भी उपस्थित रहे। इस जलसे में दूर-दराज से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि यह सालाना जलसा दीनी तालीम को बढ़ावा देने और समाज में ज्ञान का प्रसार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह जलसा चार दिनों तक चला।
बलरामपुर में जामिया मोइनिया का 19वां जलसा संपन्न:136 छात्राओं को दीनी तालीम की सनद और रिदा से नवाजा गया