महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र स्थित कामता बुजुर्ग गांव में मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते एक महिला और उसकी बेटी पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। हमले में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़िता सरस्वती पत्नी योगेंद्र गुप्ता ने पनियरा थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी 2026 को गांव के अखिलेश पुत्र सीत वर्मा और सीत वर्मा पुत्र अज्ञात ने उन्हें और उनकी बेटी उर्मिला को गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड से पीटा। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। मारपीट में सरस्वती और उर्मिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में घायल सरस्वती जमीन पर गिरी हुई दिख रही हैं, जबकि आरोपी युवक उनकी बेटी उर्मिला को पीट रहा है। पनियरा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पुराने विवादों को लेकर अक्सर हिंसक घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इनकी पुनरावृत्ति न हो।
पनियरा में मां-बेटी पर रॉड से हमला: पुरानी रंजिश में वारदात, जिला अस्पताल रेफर; आरोपी फरार – Paniyara(Maharajganj) News