नवाबगंज में मंगलवार शाम पुलिस ने शंकरपुर मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहनों का चालान किया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव ने किया। पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की हिदायत दी। नाबालिगों को वाहन न चलाने की चेतावनी भी दी गई। चेकिंग के दौरान एक दर्जन से अधिक दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। कई दोपहिया वाहनों का डीएल और हेलमेट न होने पर चालान किया गया। लगभग एक दर्जन वाहनों का ऑनलाइन चालान भी किया गया। वाहन चालकों को अपने गाड़ी के कागजात दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। इस अभियान में उप निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद, सिपाही अमित यादव, अंकित राणा और असद खान सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
नवाबगंज में चेकिंग अभियान चलाया: पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट न लगाने वालों पर की कार्रवाई, दी हिदायत – Ramnagar Semra(Nanpara) News