इकौना में भूमिहीन महिला से मारपीट:सास-ननदों पर घर खाली कराने की धमकी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

5
Advertisement

श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में एक भूमिहीन विधवा महिला से मारपीट और घर खाली कराने की धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपनी सास और ननदों पर यह आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इटौंझा निवासी पीड़िता प्रभावती पत्नी स्वर्गीय मंगल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति की लगभग तीन माह पहले गंभीर बीमारी से मृत्यु हो गई थी। पति की मौत के बाद वह अपने नाबालिग बच्चों के साथ ससुराल में रह रही हैं। प्रभावती का आरोप है कि उनकी सास और ननदें आए दिन उनके साथ गाली-गलौज करती रहती हैं। पीड़िता के अनुसार, 18 जनवरी 2026 की सुबह सास, ननदों और अन्य परिजनों ने उनके घर पहुंचकर मकान खाली कर कहीं और चले जाने का दबाव बनाया। जब प्रभावती ने मकान छोड़कर न जाने की बात कही, तो आरोपियों ने उन्हें और उनके नाबालिग बच्चों को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। प्रभावती की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर उनकी जान बच सकी। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जल्द से जल्द मकान खाली न करने पर जान से मार डालने की धमकी भी दी। पीड़िता प्रभावती ने इकौना पुलिस से मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष इकौना परमानंद तिवारी ने बताया कि तहरीर मिल गई है और जांच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यहां भी पढ़े:  बहराइच हाईवे पर वाहन की टक्कर से महिला की मौत: शिनाख्त जारी, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा - Risia(Bahraich) News
Advertisement