बेंवा भड़रिया मार्ग पर भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा पेट्रोल पंप के पास मंगलवार शाम लगभग 7,30 बजे के आसपास एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, बांसी निवासी अवनीश श्रीवास्तव (34), अपने पड़ोसी अवधेश पांडे और भवानीगंज थाना क्षेत्र के भानपुर रानी गांव निवासी अंकुश श्रीवास्तव के साथ बयारा स्थित रॉयल ढाबा से निकल रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार अवनीश श्रीवास्तव को गंभीर चोटें आईं। घटना होते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने तत्काल भवानीगंज पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने घायलों का उपचार किया और सभी की हालत खतरे से बाहर बताई। इस संबंध में थानाध्यक्ष भवानीगंज बृजेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी और पुलिस को मौके पर भेजकर घायलों को उपचार के लिए भेजा गया था। उन्होंने यह भी कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मारी, एक घायल:सिद्धार्थनगर में भवानीगंज के बयारा पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा