पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर जनपद में यातायात और शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में, गिलौला थाना पुलिस ने कस्बा इकौना में पैदल गश्त की। इस दौरान सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। अभियान के दौरान, दुकानदारों और पटरी व्यवसायियों को सख्त हिदायत दी गई कि वे सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से यातायात और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की।





































