नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में केस दर्ज: न्यायालय के निर्देश पर तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई – Bahuar(Nichlaul) News

3
Advertisement

मंगलवार को न्यायालय के निर्देश पर एक नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में पीड़िता की शिकायत पर की गई है, जिन्होंने अपनी बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने निचलौल थाना क्षेत्र में आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा लिया है। शिकायत के अनुसार, पीड़िता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ अपने मायके में रहती थीं। 3 जनवरी 2026 को उसी गांव के आरोपी ने उनकी बेटी को घर से भगा ले गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर आरोपी उनकी पत्नी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Advertisement