भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा ढाबा के पास मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। एक तेज रफ्तार ट्रक ने वैगनआर कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना रात करीब 8 बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को बेवा सीएचसी में भर्ती कराया। ग्रामीणों के अनुसार, बांसी निवासी आनंद श्रीवास्तव पुत्र राज किशोर अपनी वैगनआर कार से भरड़िया से बांसी की ओर जा रहे थे। जब वे बयारा पहुंचे, तभी बेवा की तरफ से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर भवानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। भवानीगंज थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि घायलों को बेवा सीएचसी पहुंचाया गया है और फरार ट्रक चालक व ट्रक की तलाश की जा रही है।
भवानीगंज में ट्रक ने कार को मारी टक्कर:हादसे में तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी