श्रावस्ती के जमुनहा विकास खंड स्थित गयादत्त पुरवा में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कथावाचक ने कृष्ण जन्म की लीला का वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। यह धार्मिक आयोजन राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के आवास पर किया जा रहा है। पांचवें दिन की कथा में जमुनहा बाजार से आए कथावाचक पंडित उमेश नादान उर्फ पप्पू महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की लीला का सुंदर वर्णन किया। कृष्ण जन्म का प्रसंग आते ही पूरा पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा। कथा के दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे सहित भक्तगण उपस्थित रहे। आयोजक ने बताया कि सातवें दिन कथा की पूर्णाहुति के बाद 31 तारीख को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।
गयादत्त पुरवा में भागवत कथा का आयोजन:कथावाचक ने सुनाई भगवान कृष्ण के जन्म की लीला
Advertisement
Advertisement











































