लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा चौराहे पर एक सड़क दुर्घटना हुई। बस्ती मोहाली मार्ग पर यह दुर्घटना हुई। दोनों चालक बस्ती की तरफ से महादेवा की तरफ जा रही थी बताई जा रही है इसमें एक चार पहिया वाहन और एक दो पहिया वाहन की टक्कर हो गई। घटना में दोनों वाहनों के चालक मामूली रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की। घायलों को इलाज के लिए पास के एक निजी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। आसपास के लोगों ने आपसी समझाइश से मामले को सुलझा लिया।






































