श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के शिकारी गांव के पास एक मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इस दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस कर्मियों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मल्हीपुर पहुंचाया। वहां डॉ. पंकज द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, घायल युवक की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
Home उत्तर प्रदेश बाइक अनियंत्रित हुई, युवक गंभीर घायल:मल्हीपुर थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना, अस्पताल...





































