हरैया सतघरवा: वारहवां रेंज के अंतर्गत विजयीडीह और पूरेछीटन गांव की सीमा पर एक तेंदुआ देखा गया है। जग प्रसाद के खेत में तेंदुए के दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। ग्रामीण जग प्रसाद यादव ने बताया कि वे गन्ने के खेत में गन्ना लादने जा रहे थे। तभी उन्हें गन्ने के खेत के पास तेंदुआ दिखाई दिया। ट्रैक्टर की आवाज सुनकर तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। बारहवा रेंज के रेंजर बृजेश सिंह ने बताया कि गांव में एक टीम भेजी जा रही है ताकि स्थिति का आकलन किया जा सके और आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विजयीडीह गांव में तेंदुए की दहशत:ग्रामीणों में भय का माहौल, वन विभाग को दी गई सूचना