यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के केंद्रीय आह्वान पर मंगलवार को नानपारा क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहे। तीन दिन के अवकाश के बाद चौथे दिन हुई इस हड़ताल से करोड़ों रुपये का लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान है। बैंक कर्मचारियों ने सप्ताह में पांच दिन कार्य प्रणाली लागू करने, लंबित मांगों के निस्तारण और कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा की मांग को लेकर यह हड़ताल की है। एक निजी बैंक कर्मचारी ने बताया कि इस संबंध में कई बार ज्ञापन सौंपे गए और बातचीत के प्रयास भी किए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। हड़ताल के कारण चेक क्लियरेंस, नकद जमा-निकासी, ऋण स्वीकृति, आरटीजीएस और एनईएफटी जैसी महत्वपूर्ण बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। इसका सीधा असर व्यापारियों, किसानों और नौकरीपेशा लोगों पर पड़ा। कई इलाकों में एटीएम सेवाएं भी सीमित रहीं, जिससे लोगों को नकदी के लिए भटकना पड़ा। पुलिस भर्ती का आवेदन कराने आए लकी जायसवाल ने बताया कि वे चालान जमा नहीं कर सके। इसी तरह, बलहा से अपनी पेंशन निकालने नानपारा बैंक आईं मिथिला को भी निराश होकर लौटना पड़ा।
नानपारा के सभी बैंक बंद रहे: करोड़ों का लेनदेन प्रभावित, लोगों को हुई परेशानी – Balha(Bahraich) News