बस्ती में मानसिक अस्वस्थ युवक ने की आत्महत्या:बांवरपारा गांव की घटना, मौके पर पहुंची पुलिस

6
Advertisement

बस्ती जनपद के पैकोलिया थाना क्षेत्र के बांवरपारा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्राम चौकीदार रिक्खीराम पाल ने 27 जनवरी की सुबह लगभग 06:30 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक की पहचान उनके 22 वर्षीय अविवाहित पुत्र विकास पाल के रूप में हुई है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। जानकारी के अनुसार, विकास पाल का इलाज आइकॉन हॉस्पिटल में डॉ. वत्सल द्वारा किया जा रहा था। वह लंबे समय से मानसिक अस्वस्थता से जूझ रहा था। बताया गया कि 26 जनवरी 2026 की रात लगभग 8:00 बजे विकास अपने घर की छत पर बने कमरे में सोने गया था। अगली सुबह लगभग 05:45 बजे जब उसकी माता मीना पाल उसे जगाने गईं, तो उन्होंने खिड़की से देखा कि विकास ने छत की कुंडी में कपड़ा बांधकर फांसी लगा ली थी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया कृष्ण कुमार साहू पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल और शव का बारीकी से निरीक्षण कराया गया। पुलिस नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई कर रही है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

यहां भी पढ़े:  चौकी प्रभारी ने मासूम दुकानदार की दुकान रोशन की: अंधेरे के कारण व्यापार में कठिनाई, अब मिली रोशनी - Partawal(Maharajganj) News
Advertisement