महराजगंज में कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बिसोखोर में देर शाम सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर एक बाइक नाली निर्माण के लिए रखी गिट्टी से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर ग्राम सभा बिसोखोर में नाली निर्माण के लिए सड़क किनारे गिट्टी रखी गई थी। बाइक सवार साइड लेने के चक्कर में गिट्टी से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस को सूचना दी गई और घायल को सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल युवक का इलाज चल रहा है। वह फिलहाल अपना नाम और पता बताने में असमर्थ है।
बिसोखोर में गिट्टी से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल: सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर नाली निर्माण के लिए रखी थी गिट्टी – Sabaya(Nichlaul) News