अवैध लकड़ी तस्करी में शामिल वांछित गिरफ्तार: पयागपुर पुलिस ने वन संरक्षण अधिनियम के तहत की कार्रवाई, आरोपी पर केस दर्ज – Payagpur News

6
Advertisement

पयागपुर पुलिस ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 27 जनवरी 2026 को थाना पयागपुर क्षेत्र से की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कमालुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन, निवासी नूरपुर, थाना पयागपुर, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। उसके खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम की धारा 4/10 के तहत मु0अ0सं0 38/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना पयागपुर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। मौके से अवैध रूप से काटी गई लकड़ियों को भी बरामद किया गया है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक प्रेम चंद्र, हेड कांस्टेबल शिवदयाल पाण्डेय और कांस्टेबल आशीष चौहान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि अवैध कटान और वन संपदा की तस्करी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement