श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बैजौली टोला झोझई गांव में मंगलवार शाम एक 19 वर्षीय युवती का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान सुग्रीव की पुत्री निशा (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने इसे संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत बताया है। जानकारी के अनुसार, निशा के पिता सुग्रीव और अन्य परिजन मजदूरी करते हैं। मंगलवार शाम लगभग 7 बजे जब वे काम से घर लौटे, तो उन्होंने निशा को फंदे से लटका पाया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की गहन जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
महराजगंज में संदिग्ध हालात में युवती की मौत: घर में फंदे से लटका मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस – Partawal(Maharajganj) News