भड़रिया में महिला सुरक्षा पर 'बहू बेटी सम्मेलन' आयोजित:मिशन शक्ति के तहत विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई

4
Advertisement

थाना क्षेत्र के भड़रिया में ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत एक ‘बहू बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। सम्मेलन में महिला कांस्टेबल किरन यादव ने महिलाओं और बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सुरक्षा योजनाओं और अधिकारों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 181 (वीमेन हेल्पलाइन) और 101 (अग्निशमन सेवा) जैसी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक नंदलाल यादव, उपनिरीक्षक नेबूलाल और कांस्टेबल आनंद मौर्या,महिला कांस्टेबल किरन यादव आदि उपस्थित रहे।
Advertisement