समाजवादी पार्टी का बूथ प्रहरी सम्मेलन आयोजित:उतरौला विधानसभा इकाई ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान किया

2
Advertisement

समाजवादी पार्टी की उतरौला विधानसभा इकाई ने बूथ प्रहरी सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सचिव एवं बलरामपुर-श्रावस्ती के एसआईआर प्रभारी, पूर्व विधायक मसूद आलम खान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ प्रहरी संगठन की सबसे मजबूत कड़ी होते हैं। उनकी सक्रियता से ही पार्टी को मजबूती मिलती है। गैसड़ी विधायक राकेश यादव ने कहा कि जनता मौजूदा सरकार से परेशान है। उन्होंने जोर दिया कि बूथ स्तर पर मजबूत तैयारी के माध्यम से ही बदलाव संभव है। पूर्व विधायक अनवर महमूद खान ने कार्यकर्ताओं से चुनावी प्रक्रिया में सजग और सक्रिय रहने का आह्वान किया। वहीं, पूर्व विधायक रामसागर अकेला ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। राष्ट्रीय प्रवक्ता अजीज खां ने बताया कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की लड़ाई को लगातार आगे बढ़ा रही है। विधानसभा प्रभारी एजाज मलिक ने प्रत्येक बूथ को सक्रिय और अनुशासित बनाने पर जोर दिया, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता और निरंतर जनसंपर्क को आवश्यक बताया। कार्यक्रम में परशुराम वर्मा, रामदयाल यादव, तवक्कल रिजवी, परशुराम बौद्ध, डॉ. एहसान खान, डॉ. कासिम हाशमी, अतीक खां, शत्रोहन वर्मा, शाकिब महमूद, शमशाद खां, हृदयराम यादव, महेश यादव, गोपी यादव, विनोद यादव, नेहाल खां, छब्बू शाह, फते मोहम्मद, रामसेवक पासवान, जसवीर यादव, शकील, पुत्तन, रक्षाराम यादव, बादशाह मिश्र, अब्दुल हसीब खां, अमरजीत, रामसुरेमन मौर्य, फिरोज, सरफराज, जगन्नाथ यादव, मनोज यादव, आबिद अली खान, विकास मंत्री, अकरम, विकास गुप्त सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Advertisement