
श्रावस्ती जिले की ग्राम सभा तुलसीपुर में सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह रास्ता थाना सोनवा और ब्लॉक गिलौला के अंतर्गत आता है। सड़क के किनारे जमा इस कूड़े के कारण पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को आने-जाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़े के ढेर से फैलने वाली गंदगी और मच्छरों के कारण टाइफाइड, चिकनगुनिया, काला ज्वर और तपेदिक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है। राम सनेही, आलोक, अमन, राकेश, सौरभ और पवन जैसे स्थानीय निवासियों ने बताया कि वे इस समस्या से लंबे समय से जूझ रहे हैं और प्रशासन से इसके समाधान की मांग कर रहे हैं।

































