
श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र के पटेल नगर कस्बे में पुरानी रंजिश के चलते पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पटेल नगर निवासी प्रताप नारायण यादव पुत्र देवी प्रसाद यादव ने बताया कि रात करीब 9 बजे जब वह घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर प्रताप नारायण का पुत्र देवेंद्र यादव मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा। आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। इस हमले में पिता-पुत्र दोनों के चेहरे, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इकौना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें इकौना थाने भेजा। इस संबंध में थाना अध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया कि तहरीर मिल गई है और जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

































