इकौना से खाटू श्याम शोभायात्रा निकली:फाल्गुन शुक्ल एकादशी पर गिलौला शिव मंदिर तक पदयात्रा

8
Advertisement

इकौना में फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी के अवसर पर खाटू श्याम की शोभायात्रा निकाली गई। शुक्रवार को सांई मंदिर से विधि-विधान के साथ पूजन और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए निशान लेकर पदयात्रा शिव मंदिर गिलौला के लिए प्रस्थान हुई। यह दिन राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए विशेष महत्व रखता है। देशभर से भक्त खाटू श्याम (बर्बरीक) के दर्शन के लिए जुटते हैं। श्री श्याम युवा सेवक मंडल परिवार इकौना के संरक्षक शैलेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि खाटू श्याम मंदिर का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महाभारत काल में बर्बरीक एक प्रसिद्ध योद्धा थे, जिन्हें बाद में खाटू श्याम जी के रूप में पूजा जाने लगा। उन्हें घटोत्कच का पुत्र और भीम का पौत्र बताया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें कलियुग में श्याम के नाम से पूजे जाने का आशीर्वाद दिया था। शुक्रवार को श्री साईं मंदिर इकौना से निकली इस भव्य शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। श्रद्धालु भजन गाते और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए गिलौला स्थित शिव मंदिर की ओर बढ़े। शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल और गोपनीय विभाग के अधिकारी तैनात रहे। इस यात्रा में दिलीप कुमार सोनी, जितेंद्र कुमार गुप्ता, विवेक कुमार गुप्ता उर्फ चंदन, सचिन कसौधन, रतन कसौंधन, अनुराग गुप्ता, राजीव नन्दन, लिटिल गुप्ता, अमरेश गुप्ता, सत्यम गुप्ता सहित कई अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
Advertisement