श्रावस्ती जिले के इकौना विकास खंड में कंजड़वा के दो नक्का से मध्यनगर-मनोहरपुर को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग अत्यंत जर्जर स्थिति में है। इस मार्ग पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हैं और पुलिया तथा उसकी दीवारें भी टूटी हुई हैं।मार्ग की इस खराब स्थिति के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क इकौना बाजार जाने का एक मुख्य मार्ग है, जिससे स्थानीय निवासियों और यात्रियों को विशेष परेशानी हो रही है।कई राहगीरों ने सड़क की बदहाली पर चिंता जताई है। उन्होंने सरकार से इसके तत्काल निर्माण और टूटी हुई पुलिया के पुनर्निर्माण की मांग की है।स्थानीय लोगों के अनुसार, बरसात के मौसम में इस सड़क की हालत और भी बिगड़ जाती है, जिससे आवागमन लगभग असंभव हो जाता है। सड़क निर्माण के लिए किसान यूनियन नेता सोम शर्मा, किसान यूनियन नेता विजय कुमार, किसान यूनियन नेता रक्षाराम, सहित सड़क कई लोगों ने निर्माण के लिए मांग उठाई है।


































