
गिलौला पुलिस ने 26 फरवरी 2026 को तिलकपुर मोड़ पुलिया गिलौला बाइपास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से 400 ग्राम अवैध गांजा, एक मोटरसाइकिल और गांजा बिक्री से प्राप्त 5080 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम और क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता और उपनिरीक्षक अजय कुमार द्विवेदी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रहे थे। तिलकपुर-गिलौला बाइपास पर लकड़ी ठेका के सामने एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल सहित रोका गया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान बहराइच जिले के को0 देहात थाना क्षेत्र के सिटकहना जोत केशव निवासी सतीश मिश्रा पुत्र रामदरश मिश्रा के रूप में बताई। आरोपी के खिलाफ गिलौला थाने में मु.अ.सं. 023/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।


































