
श्रावस्ती पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 400 ग्राम अवैध गांजा, एक मोटरसाइकिल और गांजा बिक्री से प्राप्त 5,080 रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर जिले में अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। थाना गिलौला पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रही थी। लकड़ी ठेका के सामने वाहन चेकिंग उपनिरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता और उपनिरीक्षक अजय कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ तिलकपुर-गिलौला बाईपास स्थित लकड़ी ठेका के सामने वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से आता दिखा, जिसे रोककर पूछताछ की गई और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 0.400 किलोग्राम अवैध गांजा और 5,080 रुपए नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सतीश मिश्रा पुत्र रामदरश मिश्रा, निवासी सिटकहना जोत केशव, थाना कोतवाली देहात, बहराइच के रूप में बताई। पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। इस संबंध में थाना गिलौला में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

































