जमीन विवाद में मारपीट, कई घायल:मल्हीपुर में जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

6
Advertisement

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के सोरहिया, रामपुर जब्दी गांव में गुरुवार दोपहर जमीन के कब्जे को लेकर विवाद में मारपीट हुई। पीड़ित ने मल्हीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई शिकायत में मालिकराम बारी पुत्र नन्हे बारी ने आरोप लगाया है कि 26 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2 बजे कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जे को लेकर गाली-गलौज की। मालिकराम के विरोध करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर उन पर और उनके परिवार के सदस्यों पर लात-घूंसे तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, बीच-बचाव करने पहुंची उनकी 12 वर्षीय पुत्री प्रिया, भाभी खुशबू (पत्नी बृजेश कुमार), भाई बृजेश कुमार और भाई गड्डे के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने मौके से जाते समय उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Advertisement