ताल बघौडा में युवक को जानमाल की धमकी:थानाध्यक्ष बोले– मामले की जांच कर होगी उचित कार्रवाई

2
Advertisement

श्रावस्ती के सिरसिया थाना क्षेत्र के ताल बघौड़ा गांव में एक युवक द्वारा सुरक्षा को लेकर शिकायत दर्ज कराए जाने का मामला सामने आया है। युवक का कहना है कि गांव में कुछ दिन पूर्व हनुमान मंदिर पर मूर्ति स्थापना को लेकर हुए विवाद के बाद से उन्हें कथित रूप से धमकियां मिल रही हैं। ताल बघौड़ा गांव निवासी जीत बहादुर ने बताया कि मंदिर से जुड़े विवाद की जानकारी उन्होंने पत्रकारों को दी थी। इसके बाद कुछ लोगों की नाराजगी सामने आई। उनका कहना है कि उन्हें लगातार जानमाल की धमकी दी जा रही है, जिससे वह स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पीड़ित ने इस संबंध में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) पर भी शिकायत दर्ज कराई है और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। मामले में सिरसिया थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं जीत बहादुर का कहना है कि उन्हें शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद है, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
Advertisement