बलरामपुर नगर में कड़ाके की ठंड के बीच चेयरमैन ने देर रात अलाव और रैन बसेरों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला अस्पताल, मेमोरियल अस्पताल, अंबेडकर तिराहा, वीर विनय चौराहा और रोडवेज सहित कई प्रमुख स्थानों पर जल रहे अलावों का जायजा लिया। चेयरमैन ने अंबेडकर तिराहा और बस स्टेशन पर बने व्यवस्थित रैन बसेरों का भी अवलोकन किया। इस दौरान, संस्था “एच.आर.एन. सेवा फाउंडेशन” के सहयोग से अंबेडकर तिराहा और बस स्टेशन परिसर में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। यह वितरण कड़ाके की ठंड से बचाव के उद्देश्य से किया गया। इस पहल पर चेयरमैन ने कहा कि सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकार के माध्यम से शीत पीड़ितों को राहत पहुंचाना ही उनका निरंतर संकल्प है। इस अवसर पर श्री डी.पी. सिंह, सहयोगी कर्मचारी श्री अरविंद सिंह, जल जे.ई. श्री धर्मेंद्र गौड़, श्री संजय शुक्ला और श्री सुरेश गुप्ता सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।
चेयरमैन ने शीतलहर में अलाव, रैन बसेरों का निरीक्षण किया:जरूरतमंदों को एच.आर.एन. सेवा फाउंडेशन के माध्यम से कंबल बांटे