प्रधान जी के दावे-वादे: फखरपुर ब्लॉक की बुबकापुर पंचायत के प्रधान से खास बातचीत – Fakharpur(Bahraich) News

9

दैनिक भास्कर संवाददाता बहराइच जिले के फखरपुर ब्लॉक की बुबकापुर पंचायत के प्रधान रामछवि यादव से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। मेरा नाम छवि यादव, ग्राम प्रधान बुबकापुर, फखरपुर बहराइच। गांव में नाली का निर्माण कराया गया। सभी मजरों में सड़क व इंटरलॉकिंग तथा खड़ंजे का निर्माण कराया गया है। शौचालय, आवास जैसे विकास कार्य कराए गए हैं। अगर जनता आगे भी अवसर देती है तो बजट के अभाव में रुके सभी विकास कार्य पूरे कराने का पूरा प्रयास करूंगा। अपनी बात जनता तक पहुंचाने के लिए मैं दैनिक भास्कर का धन्यवाद करता हूं। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement