उतरौला में 50 वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण:राष्ट्रीय व्योश्री योजना में मिलेंगे सहायक उपकरण

6
Advertisement

उतरौला ब्लॉक परिसर में राष्ट्रीय व्योश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए एक पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 50 पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया। खंड विकास अधिकारी इंद्रावती वर्मा ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत पात्र बुजुर्गों को विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। इनमें कान की मशीन, व्हील चेयर, कमोड, छड़ी, वॉकर, बैशाखी, घुटना-कमर-गर्दन-पीठ का बेल्ट और सिलिकॉन कुशन शामिल हैं। एडीओ समाज कल्याण राजकिशोर की देखरेख में लाभार्थियों का परीक्षण और पंजीकरण किया गया। इस प्रक्रिया को श्रवण रोग विशेषज्ञ हरिशंकर सिंह और कृत्रिम अंग विशेषज्ञ बृजेश शुक्ल ने संपन्न कराया। आगामी पंजीकरण शिविरों की जानकारी भी दी गई। 29 दिसंबर को रेहरा बाजार, 30 दिसंबर को गैंड़ास बुजुर्ग और 31 दिसंबर को श्रीदत्तगंज में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक वरिष्ठ नागरिक अपने आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र या बीपीएल कार्ड के साथ पहुंचकर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
यहां भी पढ़े:  रुधौली-बखिरा मार्ग पर स्कूटी-बाइक की भिड़ंत:तीन युवक गंभीर घायल, नवोदय शिक्षक कालोनी के स्टॉफ भी शामिल
Advertisement