UGC के विरोध में सवर्ण जागरण मंच: पयागपुर में 1 फरवरी को बाजार बंद का आह्वान – Payagpur News

4
Advertisement

बहराइच के पयागपुर में सवर्ण जागरण मंच ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के विरोध में 1 फरवरी 2026, रविवार को बाजार बंद का आह्वान किया है। यह घोषणा पयागपुर में आयोजित एक बैठक के दौरान की गई, जिसमें UGC को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की गई। बैठक में अखंड भारत क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह, ब्राह्मण एकता परिषद अवध प्रांत उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंडित दीपक त्रिवेदी, जनसामान्य मंच के नेता दिलीप त्रिपाठी, राकेश पाण्डेय, मनोज तिवारी, शिवकुमार तिवारी, क्षत्रिय समाज के महासचिव हेमराज सिंह, बहराइच जिलाध्यक्ष ध्रुवराज सिंह, नागेंद्र सिंह, प्रेमनाथ तिवारी, उमेश तिवारी, गौतम मिश्रा, सूर्यमणि पाठक और संतोष कुमार सिंह सहित कई सवर्ण समाज के नेता उपस्थित थे। इन नेताओं ने सभी क्षेत्रों के लोगों से दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर अपनी आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए एकजुट होने की अपील की। इस दौरान सवर्ण जागरण मंच का गठन किया गया। मंच ने निर्णय लिया कि वे हर क्षेत्र में जाकर युवा, छात्र, मजदूर, किसान, प्रबुद्धजनों और व्यापारियों से इस आंदोलन में समर्थन और सहयोग का निवेदन करेंगे। विनय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वे चाहते हैं कि UGC को हटाकर देश और समाज की शिक्षा को जोड़ा जाए, तोड़ा न जाए। उन्होंने ‘मेरिट फर्स्ट और कास्ट लास्ट’ के सिद्धांत पर जोर देते हुए कहा कि काबिलियत देखी जानी चाहिए, कागज़ नहीं। सिंह ने शिक्षा में न्याय और गरीब सवर्णों की सुनवाई की मांग करते हुए सवाल उठाया कि जब संविधान में समानता है, तो UGC के तहत पक्षपात और मेरिट पर वार क्यों हो रहा है, और भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका मकसद है कि शिक्षा बिके और बंटे नहीं, और योग्यता का अपमान करने वाली UGC नीति अतिशीघ्र वापस होनी चाहिए, ताकि शिक्षा में भेदभाव को बढ़ावा न मिल सके। ब्राह्मण एकता मंच अवध प्रांत के अध्यक्ष पंडित दीपक त्रिवेदी ने बताया कि पयागपुर क्षेत्र से शुरू होने वाले इस बंद के बाद सभी क्षेत्रों में भी वृहद स्तर पर सत्याग्रह आंदोलन किया जाएगा, जिसकी तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। उन्होंने बंद की सफलता के लिए व्यापार मंडल से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उनकी भागीदारी से उनका और उनकी आने वाली पीढ़ी का भविष्य उज्ज्वल होगा।
Advertisement