मिसाइल मैन ने बच्चों को सिखाया रॉकेट बनाना:कम्पोजिट विद्यालय कोहड़ौरा में विज्ञान कार्यशाला आयोजित

5
Advertisement

इटवा में बिस्कोहर के रत्नेश सोनी ने कम्पोजिट विद्यालय कोहड़ौरा के बच्चों को रॉकेट बनाना सिखाया। मंगलवार को सायं पांच बजे तक चले कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक गोपेश दूबे के आग्रह पर मंगलवार को आयोजित इस कार्यशाला में बच्चों ने विज्ञान के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप से समझा। शाम पांच बजे तक चले इस कार्यक्रम में रत्नेश सोनी ने अपनी देखरेख में बच्चों से रॉकेट का एक मॉडल बनवाया। इसके बाद बच्चों ने स्वयं उस रॉकेट को सफलतापूर्वक और सुरक्षित रूप से लॉन्च भी किया। रत्नेश सोनी ने बच्चों को बताया कि विज्ञान के प्रयोगों को कम समय और कम लागत में सावधानीपूर्वक करके सीखा जा सकता है। उन्होंने पोटैशियम नाइट्रेट (सोरा) और चीनी के मिश्रण से रॉकेट का ईंधन बनाना सिखाया। इस दौरान न्यूटन के तीसरे नियम, क्रिया-प्रतिक्रिया के सिद्धांत पर बच्चों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। रत्नेश सोनी ने प्रयोग के लिए आवश्यक सभी सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई। सभी छात्र-छात्राओं ने उत्सुकता और तन्मयता के साथ इस अनोखे आविष्कार को करना सीखा। प्रधानाध्यापक गोपेश दूबे ने बताया कि बच्चे अब रॉकेट बनाना और सुरक्षित लॉन्च करना अच्छी तरह सीख चुके हैं। वे आगामी जिला स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम में अपने बनाए रॉकेट लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। रत्नेश सोनी ने बच्चों से वादा किया कि आवश्यकता पड़ने पर वे हमेशा उनके लिए उपलब्ध रहेंगे। इस अवसर पर सहायक अध्यापक रघुनंदन कुमार, ममता कुमारी, रामप्रसाद, अंजली कुमारी और अखिलेश विश्वकर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
Advertisement