श्रावस्ती में सड़क जर्जर, बड़े गड्ढों से खतरा:जमुनहा ब्लॉक के नासिरगंज-बर्देहरा मार्ग पर राहगीर परेशान, मरम्मत की मांग

0
3

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र में नासिरगंज–बर्देहरा मार्ग से दामूपुरवा जाने वाले रास्ते पर ईदगाह के पास सड़क की हालत बेहद जर्जर हो गई है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय राहगीरों के अनुसार, रात के समय यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि अंधेरे में गड्ढे स्पष्ट दिखाई नहीं देते। इससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी रामसजीवन वर्मा, मुस्ताक अहमद, शिवकुमार यादव और नसीम खान ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चे, किसान और ग्रामीण बड़ी संख्या में गुजरते हैं। लंबे समय से सड़क की मरम्मत न होने के कारण कई लोग इन गड्ढों में गिरकर घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े सड़क हादसे को टाला जा सके और लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

Advertisement