महाराजगंज में करंट लगने से मौत: मोबाइल चार्ज करते समय हुआ हादसा, परतावल में हुआ हादसा – Partawal(Maharajganj) News

2
Advertisement

महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 6 सरजू टोला में मंगलवार सुबह एक 15 वर्षीय किशोर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब किशोर अपने घर के अंदर मोबाइल चार्ज कर रहा था। मृतक की पहचान अंकुश राय पुत्र गोविंद राय के रूप में हुई है, जो वार्ड नंबर 6 आज़ाद नगर (कुर्मी टोला) का निवासी था। अंकुश पी.एन.के. इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा 7 का छात्र था और अपने परिवार का इकलौता वारिस बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग अंकुश को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परतावल चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसडीओ मयंक अग्रवाल ने बताया कि लाइनमैन को भेजकर जांच कराई गई थी, जिसमें पुष्टि हुई कि युवक की मौत घर में करंट लगने से हुई है।
यहां भी पढ़े:  बरगदवा में मिशन शक्ति 5.0 का जागरूकता अभियान: नारी सुरक्षा और स्वावलंबन पर दिया गया संदेश - Thuthibari(Nichlaul) News
Advertisement