महराजगंज में श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बैजौली टोला झोझई गांव में मंगलवार की रात में युवती का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान 19 वर्षीय निशा पुत्री सुग्रीव के रूप में हुई है। निशा के पिता सुग्रीव और अन्य परिजन मजदूरी का काम करते हैं। जब परिजन मंगलवार की रात करीब 8 बजे काम से घर लौटे, तो उन्होंने निशा को कमरे में फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच करके आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
युवती का घर में फंदे से लटका मिला शव: श्यामदेउरवा पुलिस ने पोस्टमॉर्टम को भेजा, घर से बाहर गए थे परिजन – Khajuria(Nichlaul) News