श्रावस्ती जिले के नासिरगंज गांव में देर रात हुई बारिश से फसलों को काफी फायदा हुआ है। लंबे समय बाद हुई इस बरसात से किसान बेहद खुश हैं। बारिश के कारण खेतों में फसलें खिल उठी हैं। नासिरगंज निवासी किसान पप्पू हुसैन ने बताया कि इस बरसात से विशेष रूप से गेहूं और सरसों की फसलों को बहुत लाभ मिलेगा। हालांकि, किसान छब्बन हुसैन के अनुसार, एक ओर जहां यह बारिश किसानों के लिए खुशी लाई है, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर पानी भर जाने से ग्रामवासियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।






































