बलरामपुर में बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त:सड़कों पर जलभराव, कच्चे रास्ते कीचड़ में बदले; किसानों की चिंता बढ़ी

5
Advertisement

बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार विकास खंड और आसपास के गांवों जैसे विशुनपुर खरहना, दतलूपुर, विशम्भरपुर, सादुल्लाहनगर और मद्दों घाट में सुबह से हो रही बेमौसम बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सुबह से शुरू हुई रुक-रुक कर हो रही इस बरसात के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। कच्चे रास्ते कीचड़ में तब्दील हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। कई स्थानों पर खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसलें खराब होने का खतरा है। बारिश के चलते दैनिक जीवन भी प्रभावित हुआ है। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है, वहीं मजदूरों को काम न मिलने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
Advertisement