मुख्यमंत्री योगी आज सिद्धार्थनगर में:11:30 बजे महोत्सव-2026 का करेंग उद्घाटन

4
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज, 28 जनवरी को सिद्धार्थनगर के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री आज सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 का उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर राजकीय हेलीकॉप्टर से गोरखपुर स्थित एमपी पॉलिटेक्निक हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे। वे सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर सिद्धार्थनगर पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद, मुख्यमंत्री 10 बजकर 55 मिनट पर कार से बीएसए ग्राउंड स्थित महोत्सव स्थल के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक सिद्धार्थनगर महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे जिलेवासियों को संबोधित करेंगे और महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए मंच, पंडाल, वीवीआईपी गैलरी और सुरक्षा घेरों को अंतिम रूप दे दिया है। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने लगातार महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने पंडाल की मजबूती, प्रवेश और निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था और आपात सेवाओं की गहन समीक्षा की। प्रशासन द्वारा तैयार किया गया पंडाल आधुनिक तकनीक से लैस है, जिसे तेज बारिश या तूफान की स्थिति में भी आयोजन को सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को बहुस्तरीय बनाया गया है। पुलिस, पीएसी, होमगार्ड और सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मी पूरे क्षेत्र में मुस्तैद हैं। महोत्सव स्थल और उसके आसपास ड्रोन तथा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं और हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। यातायात व्यवस्था के लिए भी अलग-अलग रूट प्लान लागू किया गया है, ताकि आम जनता को कोई परेशानी न हो।
Advertisement