बरवा चमैंनिया में आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता, अभी यादव प्रथम: कई जिलों के खिलाड़ियों ने लिया भाग, विजेताओं को मिले पुरस्कार – Ghughali(Maharajganj) News

7
Advertisement

घुघली विकास खंड के बरवा चमैंनिया गांव में मंगलवार को एक आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में सहजनवा, गोंडा, बस्ती, महराजगंज और कुशीनगर जनपदों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसका आयोजन आकाश गुप्ता द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता के विजेताओं को बुधवार सुबह 10 बजे पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल महामंत्री प्रशांत राय रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में सहजनवा के अभी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें 5,000 रुपये नकद, एक मेडल और शील्ड प्रदान की गई। गोंडा के सोहन जाटव दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 2,500 रुपये नकद, मेडल और शील्ड मिली। बरवा चमैंनिया के शिवम कसौधान ने तीसरा स्थान हासिल किया और उन्हें 1,000 रुपये नकद तथा मेडल शील्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमजद अंसारी, अलमेंराज, अर्जुन गुप्ता, किशन कुशवाहा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
यहां भी पढ़े:  बस्ती में ग्राम सचिवों ने दी आंदोलन की चेतावनी:ऑनलाइन उपस्थिति और गैर-विभागीय कार्यों का कर रहे विरोध
Advertisement